बिहार : पांच लाख की विदेशी शराब के साथ हथियार बरामद

Published at :07 Apr 2016 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पांच लाख की विदेशी शराब के साथ हथियार बरामद

भोरे : गोपालगंज: बिहार में चुनावी आचार संहिता के दौरान रूटीन चेकिंग पर निकली पुलिस प्रशासन की टीम को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जब टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जमीन के नीचे गाड़ कर रखी पांच लाख से ज्यादा की अंगरेजी शराब बरामद करने के साथ ही एक पिस्टल भी […]

विज्ञापन

भोरे : गोपालगंज: बिहार में चुनावी आचार संहिता के दौरान रूटीन चेकिंग पर निकली पुलिस प्रशासन की टीम को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जब टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जमीन के नीचे गाड़ कर रखी पांच लाख से ज्यादा की अंगरेजी शराब बरामद करने के साथ ही एक पिस्टल भी बरामद किया.हालांकिपुलिस की इस कार्रवाई के दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहा.

वहीं, चार घंटे तक चले पुलिस की कार्रवाई में बीयर बोतलें भी भारी संख्या में मिली है. पुलिस शराब बरामद करने के बाद कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक जमीन के नीचे काफी दूर तक रखे गये बीयर एवं महंगे अंगरेजी शराब की लगभग 450 बोतलें बरामद की गयी. चार घंटे चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम रात के लगभग 11.30 बजे शराब की बोतलों के साथ थाने आयी. इस मामले को लेकर सीओ एवं निर्वाची पदाधिकारी के बयान पर एक व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन