प्रारंभिक शक्षिक संघ का पुनर्गठन कल से

Updated at :19 Jan 2016 6:29 PM
विज्ञापन
प्रारंभिक शक्षिक संघ का पुनर्गठन कल से

प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन कल से गोपालगंज. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया जायेगा. इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत 21 जनवरी को बुनियादी विद्यालय के परिसर में की जायेगी. मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद होंगे. सदस्यता अभियान जिले के प्रत्येक प्रखंड में फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चलेगा. इसके सदस्य […]

विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन कल से गोपालगंज. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया जायेगा. इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत 21 जनवरी को बुनियादी विद्यालय के परिसर में की जायेगी. मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद होंगे. सदस्यता अभियान जिले के प्रत्येक प्रखंड में फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चलेगा. इसके सदस्य के रूप में शिक्षक एवं शिक्षा प्रेमी भी शामिल होंगे. सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद प्रखंड से लेकर राज्य तक संघ का चुनाव कराया जायेगा. इसका निर्णय जिला संघ की बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतिकांत साह ने जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा प्रेमियों का आह्वान किया कि ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में शामिल हो कर संघ की सदस्यता ग्रहण करें. बैठक में अशोक तिवारी, जयनारायण सिंह, संदीप वर्मा, आनंद कुमार, मो कौशर अली, अशोक मांझी, नागेंद्र राम, मनोज कुमार पुष्पेंद्र, वीरेंद्र प्रसद, जितेंद्र यादव, कौशर ली, ताजोद्दीन, संजय यादव, राजीव कुमार, जय कुमार, सुनीता कुमार, रूबी कुमारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन