युवा बाइकर्स से आम लोग परेशान

युवा बाइकर्स से आम लोग परेशान बरौली. आज के युवा मॉडर्न एवं स्मार्ट दिखने के चक्कर में तमाम तरीके अपना रहे हैं. इसका नमूना सड़कों पर सरेआम दिख जायेगा. युवा नयी बाइक लेकर तेज गति से तथा तेज हॉर्न के साथ एक साथ सड़क पर निकलते हैं. कोई बस का हॉर्न तो कोई ट्रेन जैसी […]
युवा बाइकर्स से आम लोग परेशान बरौली. आज के युवा मॉडर्न एवं स्मार्ट दिखने के चक्कर में तमाम तरीके अपना रहे हैं. इसका नमूना सड़कों पर सरेआम दिख जायेगा. युवा नयी बाइक लेकर तेज गति से तथा तेज हॉर्न के साथ एक साथ सड़क पर निकलते हैं. कोई बस का हॉर्न तो कोई ट्रेन जैसी हॉर्न तो धड़धड़ाती बुलेट का साइलेंसर ही खोल अपनी पहचान दिखाना चाह रहा है. इससे शाम होते ही सड़क पर चलनेवाले राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. ये बाइकर्स अपनी जान तो जोखिम में डालते ही रहे हैं, राहगीरों की जान का ग्राहक भी बन जाते हैं. इन पर तत्काल लगाम न कसी गयी, तो आनेवाले समय में ये बड़ी समस्या बन सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










