जनता दरबार में छाया रहा राशन-केरोसिन का मुद्दा

जनता दरबार में छाया रहा राशन-केरोसिन का मुद्दा सिधवलिया. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में राशन-केरोसिन का मुद्दा छाया रहा. जनता दरबार में कुल 535 आवेदकों ने अपनी फरियाद सुनायी. इनमें पांच इंदिरा आवास और शौचालय निर्माण से संबंधित थे. शेष 530 राशन कार्ड से संबंधित थे. आवेदकों की भीड़ को देखते […]
जनता दरबार में छाया रहा राशन-केरोसिन का मुद्दा सिधवलिया. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में राशन-केरोसिन का मुद्दा छाया रहा. जनता दरबार में कुल 535 आवेदकों ने अपनी फरियाद सुनायी. इनमें पांच इंदिरा आवास और शौचालय निर्माण से संबंधित थे. शेष 530 राशन कार्ड से संबंधित थे. आवेदकों की भीड़ को देखते हुए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने आवेदन लेने के लिए चार काउंटर लगवाये थे. बीडीओ ने कहा कि सभी लोगों का आवेदन ले लिया गया है. नियमानुकूल काम किया जायेगा. मौके पर सीओ अरविंद प्रताप शाही, महम्मदपुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार, सिधवलिया के जेएसआइ निरंजन कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










