पीएमजीएसवाई में 9648 की जगह मिला 905 करोड़

पीएमजीएसवाई में 9648 की जगह मिला 905 करोड़संवेदकों का विभाग के पास दो हजार करोड़ बकायासंवाददातापटना. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केंद्र ने बिहार को बकाया 9648 करोड़ की जगह मात्र 905 करोड़ भेजा है. ग्रमीण कार्य विभाग के पास संवेदकों का ही 2000 करोड़ बकाया है. एेसे में सड़क निर्माण कितना हो पाएगा इस […]
पीएमजीएसवाई में 9648 की जगह मिला 905 करोड़संवेदकों का विभाग के पास दो हजार करोड़ बकायासंवाददातापटना. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केंद्र ने बिहार को बकाया 9648 करोड़ की जगह मात्र 905 करोड़ भेजा है. ग्रमीण कार्य विभाग के पास संवेदकों का ही 2000 करोड़ बकाया है. एेसे में सड़क निर्माण कितना हो पाएगा इस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा है. केंद्र से राशि नहीं मिलने की वजह से पीएमजीएसवाई में 15 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण रुका पड़ा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, विभागीय मंत्री शैलेश कुमार ने मंत्रालय के अधिकारियों से बात की. सारी कवायद का असर यह हुआ कि केंद्र ने 905 करोड़ भेजा . विभागीय सूत्रों के अनुसार मांग का मात्र 10 फीसदी राशि मिली है. संवेदकों का ही दो हजार करोड़ बकाया है.एेसे में बकाया भुगतान होगा कि सड़क निर्माण अभी यह तय नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










