इस बार जल्दी आयेगी गरमी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 1:41 AM
विज्ञापन
गोपालगंज : इस साल भीषण गरमी की मार झेलने के लिए तैयार जो जाएं. सूरज के तेवर ज्यादा तीखे होंगे. गरमी की अवधि अधिक होगी. जून में दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है. अलनीनो इफेक्ट के चलते मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है. पिछले साल […]
विज्ञापन
गोपालगंज : इस साल भीषण गरमी की मार झेलने के लिए तैयार जो जाएं. सूरज के तेवर ज्यादा तीखे होंगे. गरमी की अवधि अधिक होगी. जून में दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है. अलनीनो इफेक्ट के चलते मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है.
पिछले साल बारिश हुई और फिर बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि की मार का सामना करना पड़ा. मौसम में आये बदलाव के चलते ही इस सीजन में सर्दी कम पड़ रही है. तेज धूप के चलते दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस माह बीच-बीच में ठंड पड़ेगी. साथ ही कुहरे का भी प्रकोप रहेगा. फरवरी के पहले से तीसरे सप्ताह तक ठंड न के बराबर रहेगी. अंतिम सप्ताह में दिन के तापमान में कमी आयेगी, जो मार्च के पहले सप्ताह तक रहेगी. फिर दूसरे सप्ताह से सर्दी की पकड़ ढीली हो जायेगी.
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार गरमी की शुरुआत जल्द हो जायेगी. अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है. नमी कम होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. मई व जून में भीषण गरमी पड़ेगी. मौसम में बदलाव के चलते बारिश व सर्दी की अवधि कम हुई है, जबकि गरमी की अवधि बढ़ी है.
कुहरे का बढ़ सकता है प्रकोप : मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो कुहरे का प्रकोप अभी बढ़ने की संभावना है. बुधवार से एक बार फिर घना कुहरा वाहनों की रफ्तार रोकने को तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










