धमकी के बाद इंडो-नेपाल का मोबाइल नेटवर्क बंद

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 5:02 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : टेलीकॉम डिपार्टमेंट के ठेकेदार विजय शुक्ला को जान से मारने की धमकी के बाद इंडो-नेपाल का मोबाइल टावर बंद हो गया. गोपालगंज समेत उत्तर भारत और नेपाल के कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क सिस्टम रविवार की देर शाम से पूरी तरह से चरमरा गया. कई बैंकों में भी इसका गंभीर असर पड़ा है. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : टेलीकॉम डिपार्टमेंट के ठेकेदार विजय शुक्ला को जान से मारने की धमकी के बाद इंडो-नेपाल का मोबाइल टावर बंद हो गया. गोपालगंज समेत उत्तर भारत और नेपाल के कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क सिस्टम रविवार की देर शाम से पूरी तरह से चरमरा गया. कई बैंकों में भी इसका गंभीर असर पड़ा है.

इसके कारण बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा और मोबाइल नेटवर्क भी ठप रहा. मायाकुमारी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का काम टेलीकॉम डिपार्टमेंट पेस पावर और वियोम के साथ चल रहा है. कंपनी के एमडी विजय शुक्ला ने एडीजी से पूरे मामले की

धमकी के बाद इंडो-नेपाल…
शिकायत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास कंपनी की वर्क राशि बकाया है. वर्क का पैसा मांगने पर सर्किल हेड संतोष राय जनार्दन और योगेंद्र पांडेय द्वारा अपने गुंडों से जान मारने की धमकी बार- बार दी जा रही थी. इसके कारण टावरों पर काम कर रहे मजदूर और इंजीनियर को हटा दिया. एडीजी ने पूरे मामले में जांच का आदेश गोपालगंज के एसपी को दिया गया है. ठेकेदार विजय शुक्ला गोपालगंज के भोरे थाने के शिवराजपुर गांव के रहनेवाले हैं.
कुछ टावरों पर डीजी का काम चल रहा था, उसे भी बंद कर दिया गया. इसके कारण गोपालगंज, सीवान, छपरा, मोतिहारी, बेतिया, गोरखपुर समेत उत्तर भारत और नेपाल के परसा, वीरगंज, सोनौली समेत कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया. खास कर हाइवे से जुड़ा नेटवर्क सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है. इसमें टेलिनॉर, वोडाफोन समेत कई कंपनियों के नेटवर्क इन टावरों से जुड़े थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन