पंचायती के दौरान प्रमुखपुत्र पर हमला, दो गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 2:29 AM

विज्ञापन

सिधवलिया : सोमवार को बरहिमा मठिया गांव में पंचायत के दौरान प्रखंड प्रमुख के पुत्र पर हमला कर लोगों ने घायल कर दिया. ग्रामीणों ने एक हमलावर के पास से कट्टा तथा एक कारतूस छीन कर पुलिस को सौंप दिया. स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर दो हमलावरों […]

विज्ञापन

सिधवलिया : सोमवार को बरहिमा मठिया गांव में पंचायत के दौरान प्रखंड प्रमुख के पुत्र पर हमला कर लोगों ने घायल कर दिया. ग्रामीणों ने एक हमलावर के पास से कट्टा तथा एक कारतूस छीन कर पुलिस को सौंप दिया. स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने मे सफल रहा. बताया गया है कि रास्ते के विवाद को लेकर प्रखंड प्रमुख माला देवी के दरवाजे पर पंचायती हो रही थी,

जिसमें गांव के नासिर हुसैन, फखरुद्दीन अली, आशिक अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. पंचायती के दौरान ही नासिर हुसैन और फखरुद्दीन ने अली गाली-गलौज करते हुए प्रमुखपुत्र अभिषेक तिवारी पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया तथा आशिक अली ने कट्टा तान दिया. ग्रामीणों ने जबरन कट्टा तथा कारतूस छीन लिया.

घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही तनाव उत्पन्न हो गया. इधर, घटना की खबर पर सिधवलिया, महम्मदपुर, बरौली और मांझा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में किया तथा नासिर हुसैन व फखरुद्दीन अली को गिरफ्तार कर लिया. आशिक अंसारी भागने मे सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन