छह व सात को कृषि मेला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 2:27 AM
गोपालगंज : मेला-दर-मेला कृषि विभाग कर रहा है, लेकिन यंत्र खरीदारी के लिए कृषि विभाग को किसान ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में कृषि यांत्रिकीकरण का लक्ष्य जिले में दम तोड़ रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत रबी मौसम में कृषि यंत्र की खरीदारी पर कृषि विभाग को 4.81 करोडु का […]
गोपालगंज : मेला-दर-मेला कृषि विभाग कर रहा है, लेकिन यंत्र खरीदारी के लिए कृषि विभाग को किसान ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में कृषि यांत्रिकीकरण का लक्ष्य जिले में दम तोड़ रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत रबी मौसम में कृषि यंत्र की खरीदारी पर कृषि विभाग को 4.81 करोडु का अनुदान देना है.
इसके लिए विभाग ने किसानों से आवेदन आमंत्रित किया. पहले मेले में वीरानी छायी रही और बिक्री नाममात्र की रही. विभाग ने दूसरे मेले में 65 सौ किसानों को यंत्र खरीदारी के लिए परमिट देते हुए अधिकतम प्रयास किया, लेकिन सफलता दो मेलाें को मिला कर महज 70 लाख अनुदान देने की रही. वह भी अब तक किसानों के खाते में अनुदान नहीं पहुंचा है. लक्ष्य पाने के लिए बेचैन विभाग एक बार फिर 6-7 जनवरी को जिला कृषि कार्यालय परिसर में कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का आयोजन कर रहा है.
दूसरे मेले के लिए दिये गये परमिट के 44 सौ किसानों ने अभी तक खरीदारी नहीं की है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मार्च तक 4.81 करोड़ अनुदान देने का लक्ष्य विभाग पूरा कर पायेगा या राशि लौट जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










