डीपीओ ने शाखा प्रबंधक को लिखा पत्र

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 2:26 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने मुख्य शाखा प्रबंधक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, गोपालगंज को एक पत्र भेजा है. पत्र के आलोक में उनका कहना है कि शिक्षक प्रतिनिधियों से शिकायत मिली है कि स्थापना कार्यालय से बैंक में वेतन भुगतान के लिए भेजी गयी सूची में कई शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने मुख्य शाखा प्रबंधक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, गोपालगंज को एक पत्र भेजा है. पत्र के आलोक में उनका कहना है कि शिक्षक प्रतिनिधियों से शिकायत मिली है कि स्थापना कार्यालय से बैंक में वेतन भुगतान के लिए भेजी गयी सूची में कई शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया गया है तथा उसकी सूची के कई शिक्षक अपने वेतन भुगतान से वंचित हैं. डीपीओ स्थापना ने कहा है कि डीपीओ स्थापना स्तर से कोई भी वेतन भुगतान के लिए पिक एंड चूज नहीं किया जाता है.

उन्होंने शाखा प्रबंधक से भेजी गयी सूची में से पिक एंड चूज नहीं करने की अपील की है. पत्र के अनुसार स्वयं शाखा प्रबंधक इसका संज्ञान लेते हुए इसका निराकरण करते हुए डीपीओ स्थापना को भी सूचित करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं दूसरी तरफ परिवर्तन प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है. शिक्षक विभागीय लापरवाही से भूखे मरने के कगार पर हैं. पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.

क्या कहते हैं मुख्य शाखा प्रबंधक
डीपीओ स्थापना द्वारा भेजी गयी सूची के अनुरूप ही शिक्षकों काे वेतन भुगतान किया जाता है. बैंक में किसी भी प्रकार का पिक एंड चूज का सिद्धांत नहीं अपनाया जाता है. शिक्षकों काे वेतन भुगतान नियम संगत हो बैंक इसके लिए तत्पर है.
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य शाखा प्रबंधक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन