सड़क निर्माण के लिए घंटों किया हाइवे जाम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 2:25 AM
गोपालगंज : शहर के बंजारी चौक से बंजारी गांव में जानेवाली सड़क के जर्जर होने से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से आजिज लोगों ने सोमवार को इस्ट एंड वेस्ट कॉरीडोर एनएच-28 को बंजारी मोड़ पर जाम कर दिया. ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. घंटों जाम होने से हाइवे […]
गोपालगंज : शहर के बंजारी चौक से बंजारी गांव में जानेवाली सड़क के जर्जर होने से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से आजिज लोगों ने सोमवार को इस्ट एंड वेस्ट कॉरीडोर एनएच-28 को बंजारी मोड़ पर जाम कर दिया. ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. घंटों जाम होने से हाइवे पर हजारों वाहनों की कतार लग गयी.
दिल्ली से असम आने जानेवाले ट्रकों के अलावा गोपालगंज से गोरखपुर कटेया, सासामुसा आने जानेवाले यात्री वाहनों का परिचालन ठप हो गया. जाम से स्थिति बिगड़ने लगी. इसकी सूचना पर नगर थाने की पुलिस सअनि नवल सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने मोबाइल पर बात करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










