पांच तक जमा करें मैट्रिक टेस्ट परीक्षा की रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM
पांच तक जमा करें मैट्रिक टेस्ट परीक्षा की रिपोर्ट 90 स्कूलों में ली गयी थी मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा परीक्षा समिति ने स्कूलों को जारी किया निर्देश डीइओ कार्यालय से सात को भेजा जायेगा पटना फोटो न. 11संवाददाता, गोपालगंज मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा का रिपोर्ट पांच जनवरी तक स्कूलों को […]
पांच तक जमा करें मैट्रिक टेस्ट परीक्षा की रिपोर्ट 90 स्कूलों में ली गयी थी मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा परीक्षा समिति ने स्कूलों को जारी किया निर्देश डीइओ कार्यालय से सात को भेजा जायेगा पटना फोटो न. 11संवाददाता, गोपालगंज मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा का रिपोर्ट पांच जनवरी तक स्कूलों को भेजना है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सूचना जारी कर सभी स्कूलों को निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय में स्कूलों को रिपोर्ट जमा करना है. सात जनवरी तक शिक्षा विभाग को विशेष दूत के जरिये परीक्षा समिति के पास मैट्रिक जांच परीक्षा का रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. परीक्षा समिति ने कहा है कि मैट्रिक जांच परीक्षा का रिपोर्ट समय पर नहीं आया तो परीक्षार्थियों का फॉर्म भरने से रोका जा सकता है. टेस्ट परीक्षा के रिपोर्ट के कारण परीक्षार्थी अगर परीक्षा से वंचित रहते हें, तो इसकी जवाबदेही स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी. परीक्षा समिति से निर्देश मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने सभी स्कूलों को सूचित कर दिया है. डीइओ ने कहा कि समयसीमा के दौरान टेस्ट परीक्षा का रिपोर्ट नहीं मिला तो स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी. बता दे कि 15 दिसंबर से जिले के सभी उच्च और उच्चतर विद्यालयों में मैट्रिक की सेंटअप टेस्ट परीक्षा ली गयी थी. इस परीक्षा में सरकारी और अनुदानित 90 स्कूल के छात्र – छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा के समाप्त होने के बाद कॉपी का मूल्यांकन कर रिजल्ट सूची के साथ परीक्षा समिति ने मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










