स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 12:23 AM
विज्ञापन
डॉक्टर से नर्स तक की होगी बहाली गोपालगंज : अगर आपके पास स्वास्थ्य सेवाओं की डिग्री है, तो तैयार हो जाएं, स्वास्थ्य विभाग नये साल में रिक्त पदों पर बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. डॉक्टर से लेकर नर्स तक की भरती होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया […]
विज्ञापन
डॉक्टर से नर्स तक की होगी बहाली
गोपालगंज : अगर आपके पास स्वास्थ्य सेवाओं की डिग्री है, तो तैयार हो जाएं, स्वास्थ्य विभाग नये साल में रिक्त पदों पर बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. डॉक्टर से लेकर नर्स तक की भरती होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रिक्त पदों की सूची तैयार करने में जुट गया है, इसके साथ ही अस्पतालों में दवाओं की कमी दूर की जायेगी.
जीवनरक्षक सहित अन्य दवाओं की खरीदारी के लिए निविदा निकाली जा रही है. मॉडल अस्पताल को हाइटेक बनाने की तैयारी है, वहीं ग्रामीण इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हर तरह से कदम उठायेगी. सदर अस्पताल परिसर में मेंटल हॉस्पिटल खोलने के लिए भी प्रस्ताव मिल चुका है. अब स्थल का चयन कर अस्पताल खोलने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










