सरपंच व पंच की बकाया राशि का होगा भुगतान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 12:22 AM

विज्ञापन

गोपालगज : नववर्ष ग्राम कचहरी के लिए एक नया उजाला लेकर आया है. कई महीनों से बकाया का भुगतान आवंटन कर दिया है. विभाग ने ग्राम कचहरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अब प्रति माह की निर्धारित दर से राशि मिलेगी. सरकार ने प्रथम छमाही के लिए सभी 234 पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच तथा पंच के […]

विज्ञापन

गोपालगज : नववर्ष ग्राम कचहरी के लिए एक नया उजाला लेकर आया है. कई महीनों से बकाया का भुगतान आवंटन कर दिया है. विभाग ने ग्राम कचहरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अब प्रति माह की निर्धारित दर से राशि मिलेगी. सरकार ने प्रथम छमाही के लिए सभी 234 पंचायतों के सरपंच,

उपसरपंच तथा पंच के लिए एक करोड़ 40 लाख की राशि आवंटित कर दी है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा इस साल पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी के सभी जनप्रतिनिधियों को अधिक राशि देने का निर्णय लिया है. इसके तहत प्रत्येक सरपंच को 2500, उपसरपंच को 1200 और पंचों 500 रुपये प्रति माह नियत भत्ता देने के लिए यह आवंटन दिया गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है जनवरी तक राशि का भुगतान कर दिया जाये. पहली बार सरपंच को 2500 रुपये मिलेगा.

जबकि इससे पहले सरपंच को 1200 रुपये, उपसरपंच को 600 रुपये तथा पंचों को 200 का भत्ता मिलता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन