कृषि मेले में किसानों ने की यंत्रों की खरीदारी

Updated:
विज्ञापन

कृषि मेले में किसानों ने की यंत्रों की खरीदारीअनुदानित दर पर यंत्रऔर बीज का हुआ वितरण डीएम ने किया मेले का उद्घाटन फोटो नं-10,11,12गोपालगंज. कृषि विभाग की तरफ से मिंज स्टेडियम में आयोजित कृषि मेले का उद्घाटन मंगलवार को डीएम राहुल कुमार दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डीएम ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी […]

विज्ञापन

कृषि मेले में किसानों ने की यंत्रों की खरीदारीअनुदानित दर पर यंत्रऔर बीज का हुआ वितरण डीएम ने किया मेले का उद्घाटन फोटो नं-10,11,12गोपालगंज. कृषि विभाग की तरफ से मिंज स्टेडियम में आयोजित कृषि मेले का उद्घाटन मंगलवार को डीएम राहुल कुमार दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डीएम ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया. किसानों ने यंंत्रों के साथ सबसे अधिक हंसिया, खुरपी, कुदाल, पंप सेट की खरीदारी की. मेले में पहले से ऑनलाइन आवेदन देनेवाले किसानों को यंत्र की स्वीकृति दी गयी थी. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि छोटे तबके के किसानों को लाभ मिले इसके लिए अभी से ही उनके बीच जागरूकता लाने की जरूरत है. किसानों को मिलने वाले अनुदान में पूरी तरह से पारदर्शी बनाने को कहा गया.किसानों से कृषि विभाग ने की अपील किसानों से जिला कृषि पदाधिकारी डाॅ वेद नारायण सिंह ने अपील की कि पंतनगर से आनेवाली टीडीसी कंपनी की शिकायत मिल रही है. विभाग ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है. किसान किसी भी दुकान से बीज खरीदें तो पहले उसे अंकुरित करा कर देख लें. अगर बीज अंकुरित होता है, तो उसकी बोआई करें, अन्यथा बीज को वापस कर दें. इस मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सत्येंद्र चौधरी, एलडीएम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन