सड़क हादसे में युवक घायल
सड़क हादसे में युवक घायल हथुआ. रिश्तेदारी से घर लौट रहा एक युवक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया. जिसका ईलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बताया जाता है कि गुरूवार की देर शाम लोहिया नगर अलीचक निवासी सैफदीन मियां का बेटा सद्दाम हुसैन भोरे थाना क्षेत्र के कावे स्थित अपने […]
सड़क हादसे में युवक घायल हथुआ. रिश्तेदारी से घर लौट रहा एक युवक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया. जिसका ईलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बताया जाता है कि गुरूवार की देर शाम लोहिया नगर अलीचक निवासी सैफदीन मियां का बेटा सद्दाम हुसैन भोरे थाना क्षेत्र के कावे स्थित अपने संबंधी के घर से साइकिल द्वारा अपने गांव लौट रहा था कि इसी बीच भोरे-मीरगंज मुख्य पथ नवका टोला नहर के समीप एक अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गयी. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों द्वारा उसे गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










