नेपाल में बंद करे भारत अनावश्यक दखलअंदाजी : माले
नेपाल में बंद करे भारत अनावश्यक दखलअंदाजी : मालेपटना. नेपाल के मधेसी आंदोलन को लेकर बिहार-नेपाल में स्थिति तनावपूर्ण बनी है, किंतु भाकपा-माले इस मामले का हल बातचीत से निकालने का केंद्र सरकार को सुझाव दे रहा है. भाकपा-माले ने इस मामले में भारत सरकार से तमाम तरह की अपनी दखलअंदाजी और दबंगई बंद करने […]
नेपाल में बंद करे भारत अनावश्यक दखलअंदाजी : मालेपटना. नेपाल के मधेसी आंदोलन को लेकर बिहार-नेपाल में स्थिति तनावपूर्ण बनी है, किंतु भाकपा-माले इस मामले का हल बातचीत से निकालने का केंद्र सरकार को सुझाव दे रहा है. भाकपा-माले ने इस मामले में भारत सरकार से तमाम तरह की अपनी दखलअंदाजी और दबंगई बंद करने को कहा है. इस मामले को लो कर भाकपा-माले ने अपने राज्यस्तरीय जन कन्वेंशन में बजाप्ता राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया है. पार्टी ने भारत सरकार से नेपाली गणतंत्र और मधेसी लोगों के वास्तविक और लोकतांत्रिक हितों का ख्याल रखने की भी हिदायत दी है. पार्टी ने भयानक भूकंप से उबर रहे नेपाल की अविवेकपूर्ण नाकेबंदी की भी निंदा की है. पार्टी ने दोनों देशों के बीच जरुरी सामानों की आवा-जाही रोक दिये जाने की कार्यवाही की भी निंदा की है. मधेसी आंदोलन को भाकपा-माले ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव में न खुला सर्मथन किया है, न विरोध.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










