रिजल्ट जमा नहीं करने पर बोर्ड परीक्षा से होंगे वंचित

Updated:
विज्ञापन

रिजल्ट जमा नहीं करने पर बोर्ड परीक्षा से होंगे वंचित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 22 तक मांगी जांच परीक्षा की रिपोर्ट इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई संवाददाता, गोपालगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्चतर माध्यमिक ने प्लस-टू स्कूलों में होनेवाली जांच परीक्षा का रिपोर्ट 22 दिसंबर तक मांगा […]

विज्ञापन

रिजल्ट जमा नहीं करने पर बोर्ड परीक्षा से होंगे वंचित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 22 तक मांगी जांच परीक्षा की रिपोर्ट इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई संवाददाता, गोपालगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्चतर माध्यमिक ने प्लस-टू स्कूलों में होनेवाली जांच परीक्षा का रिपोर्ट 22 दिसंबर तक मांगा है. उत्प्रेषण परीक्षा के उपरांत सेंटअप एवं नॉन सेंटअप छात्रों की अलग-अलग सूची तैयार कर शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करानी है. परीक्षा समिति ने कहा कि है कि आठ से 16 दिसंबर तक अपने स्तर जांच परीक्षा करायी जाय. जांच परीक्षा के बाद परीक्षाफल के साथ पूरी रिपोर्ट 22 दिसंबर तक परीक्षा समिति के पास शिक्षा विभाग के माध्यम से जमा कराये. जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने सभी विद्यालयों को इसकी सूचना भेज दी है. परीक्षा समिति के अनुसार जांच परीक्षा का परीक्षाफल जमा नहीं करने पर उन विद्यालयों के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा. जिसकी पूर्ण जवाबदेही संबंधित संस्थान के प्रधान की होगी. उधर, परीक्षा समिति के इस निर्देश के बाद कई विद्यालयों ने इंटरमीडिएट की जांच परीक्षा शुरू कर दी है. जबकि एसएन तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत अन्य विद्यालय सात दिसंबर से परीक्षा आयोजित करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन