सार्वजनिक जमीन पर गैस गोदाम!
सार्वजनिक जमीन पर गैस गोदाम!ग्रामीणों ने थाने में जाकर की शिकायतसीओ को भी दी जा चुकी है जानकारीथावे. जगमलवा गांव में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने को लेकर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज ग्रामीण रविवार को थाने में पहुंच गये. दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ गुस्से का इजहार किया. […]
सार्वजनिक जमीन पर गैस गोदाम!ग्रामीणों ने थाने में जाकर की शिकायतसीओ को भी दी जा चुकी है जानकारीथावे. जगमलवा गांव में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने को लेकर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज ग्रामीण रविवार को थाने में पहुंच गये. दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ गुस्से का इजहार किया. ग्रामीणों का आरोप था कि बेदू टोला के निवासी सुदामा मांझी द्वारा जगमलवा गांव में गैस एजेंसी के गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है. गोदाम के निर्माण में अपनी निजी जमीन के साथ सार्वजनिक जमीन को भी कब्जा कर लिया गया है. इसकी सूचना स्थानीय थाना और अंचल अधिकारी को दी गयी, लेकिन अबतक सार्वजनिक जमीन को कब्जा करने से नहीं रोका गया. इससे नाराज होकर ग्रामीण थाना पहुंच गये. ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत कर जमीन को मुक्त कराने की मांग की. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने जमीन को मुक्त कराने का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष ने एजेंसी मालिक को अपनी जमीन में ही निर्माण कराने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










