राजगीर में बनेगा स्टेट हाउस

Updated:
विज्ञापन

राजगीर में बनेगा स्टेट हाउससीएम ने किया राजगीर महोत्सव के उद्घाटन बोले सीएम राजगीर महोत्सव में स्थानीय कलाकरों को मिलेगा स्थानबनेगा नया रोपवे, पुराना बनेगा धरोहरराजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमफिल्म निर्माण के लिए स्टूडियो भी बनेगानालंदा विश्वविद्यालय के आस-पास के गांव होंगे विकसित बिहारशरीफ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर महोत्सव का उद्घाटन किया. […]

विज्ञापन

राजगीर में बनेगा स्टेट हाउससीएम ने किया राजगीर महोत्सव के उद्घाटन बोले सीएम राजगीर महोत्सव में स्थानीय कलाकरों को मिलेगा स्थानबनेगा नया रोपवे, पुराना बनेगा धरोहरराजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमफिल्म निर्माण के लिए स्टूडियो भी बनेगानालंदा विश्वविद्यालय के आस-पास के गांव होंगे विकसित बिहारशरीफ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर महोत्सव का उद्घाटन किया. समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में स्टेट हाउस का निर्माण किया जायेगा. अभी यहां स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है. पुराने रोपवे की जगह नया रोपवे के लिए शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ने नालंदा व गया जिलों में उपेक्षित पड़ी विभिन्न धरोहरों का उल्लेख करते हुए कहा उन सभी धरोहरों को एक साथ विकसित करने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा पर्यटक आयेंगे, तो सूबे की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि राजगीर, नालंदा की कई महत्वपूर्ण संस्था के साथ विकास कार्य किये जा रहे हैं. फिर भी कई कार्य किये जाना बाकी है. उन्होंने कहा कि राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेल परिसर, फिल्म निर्माण स्टूडियो, आइटीसीटी का निर्माण किया जायेगा. नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है. यहां नयी-नयी तकनीक आयी. इसे कृषि क्षेत्र का भरपुर विकास होगा. पंच पहाडि़यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां जड़ी बूटी की भरमार है. गरम झरना,गरम कुंड है,घोड़ा कटोरा का इक्को टूरिट स्थल है. हमारी योजना राजगीर को अंतरराष्ट्रीय विवादों के सुलह केंद्र बनाने का है. नालंदा विश्वविद्यालय के आस पास के गांवों को विकसित करने की योजना है. उन्होंने महोत्सव को और व्यापक बनाने, इसमें स्थानीय कलाकारों को शामिल करने पर बल दिया. उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति गोपा सवरवाल से रोड मैप के अनुसार कार्य करते रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजगीर व नालंदा के विकास के लिए जो भी कुछ करना पड़ेगा करूंगा. शाम ढलती है तो आता है संगीत का मजा:मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव शुरू होने में काफी विलंब हो गया है. मगर शाम ढलती है, तभी संगीत का मजा आता है. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से राजगीर महोत्सव का लुफ्त उठाने की अपील की. धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन विभाग के मंत्री अनिता देवी व कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने किया. कार्यक्रम को ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर के विधायक रवि ज्योति कुमार आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर विधायक हरि नारायण सिंह,डाॅ जितेन्द्र कुमार,शक्ति यादव, चंद्रसेन कुमार, विधान पार्षद हीरा बिंद, रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव समेत कई विभाग के प्रधान सचिव, पटना प्रमंडल कमीश्नर आनंद किशोर, राजगीर, हिलसा व इस्लामपुर के नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन