एसबीआइ में भीड़ से बैंककर्मियों के छूटे पसीने

Updated:
विज्ञापन

एसबीआइ में भीड़ से बैंककर्मियों के छूटे पसीने बैकुंठपुर. दिघवादुबौली स्थित एसबीआइ ब्रांच में धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर ग्राहकों की भीड़ से बैंककर्मियों के पसीने छूटे. यहां प्रतिदिन हजारों से अधिक ग्राहकों की जुटान होती है. उधर, बैंक में स्टाफ की कमी है. जहां पांच काउंटर बनाये गये थे, वहां मात्र दो स्टाफ […]

विज्ञापन

एसबीआइ में भीड़ से बैंककर्मियों के छूटे पसीने बैकुंठपुर. दिघवादुबौली स्थित एसबीआइ ब्रांच में धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर ग्राहकों की भीड़ से बैंककर्मियों के पसीने छूटे. यहां प्रतिदिन हजारों से अधिक ग्राहकों की जुटान होती है. उधर, बैंक में स्टाफ की कमी है. जहां पांच काउंटर बनाये गये थे, वहां मात्र दो स्टाफ के बल पर बैंक चलाने में लोगों को सांस ले पाना मुश्किल होता है. सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक ग्राहकों के साथ सेवा देने का सिलिसला रहता है. इससे खास कर दूर से आयी महिला ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां यदि दो बैंककर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाये, तो तत्काल समस्या से निजात मिल सकेगी. स्थानीय हरेंद्र किशोर सिंह, सतरंजन सिंह, सुरेंद्र माझी, देवेंद्र शुक्ला, राजकिशोर प्रसाद ने स्थिति में सुधार की आवश्यकता जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन