जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य : पप्पू पांडेय

Updated:
विज्ञापन

जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य : पप्पू पांडेय फोटो 15पंचदेवरी. कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने सोमवार को पंचदेवरी पहुंच कर जनता को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमुनाहां, पंचदेवरी बाजारों में फूल माला से विधायक का स्वागत किया. कई गांवों में लोगों से आशीर्वाद लेने के […]

विज्ञापन

जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य : पप्पू पांडेय फोटो 15पंचदेवरी. कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने सोमवार को पंचदेवरी पहुंच कर जनता को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमुनाहां, पंचदेवरी बाजारों में फूल माला से विधायक का स्वागत किया. कई गांवों में लोगों से आशीर्वाद लेने के बाद जमुनाहां में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जनता की सेवा की, तो जनता ने मुझे आशीर्वाद भी दिया. उनके समर्थन की बदौलत ही मैंने चौथी बार जीत हासिल की है. यह केवल मेरी ही जीत नहीं, बल्कि कुचायकोट की जनता और विकास की जीत है. उन्होंने कहा कि मेरा सारा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि अगर यहां की जनता का समर्थन ऐसा ही मेरे साथ बना रहा, तो कुचायकोट एक दिन बिहार का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र होगा. मौके पर श्याम बिहारी पांडेय, रंजीत तिवारी, चंद्रभान मिश्र, विरेंद्र मदेशिया, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन