जीत पर जदयू में जश्न, नीतीश को दी बधाई
जीत पर जदयू में जश्न, नीतीश को दी बधाई गोपालगंज. महागंठबंधन की भारी जीत पर जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न है. सोमवार को जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक कर नीतीश कुमार को बधाई दी गयी. मौके पर सदानंद सिंह ने कहा के विकास को लेकर जनता ने पुन: बिहार की गद्दी […]
जीत पर जदयू में जश्न, नीतीश को दी बधाई गोपालगंज. महागंठबंधन की भारी जीत पर जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न है. सोमवार को जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक कर नीतीश कुमार को बधाई दी गयी. मौके पर सदानंद सिंह ने कहा के विकास को लेकर जनता ने पुन: बिहार की गद्दी नीतीश कुमार को सौंपी है, वे धन्यवाद के पात्र हैं. बैठक में मुकेश कुमार पांडेय, आदित्य शंकर शाही, राधेश्याम सहनी, रमेश पटेल, भृगु आश्रम सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं, जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में बैठक कर महागंठबंधन की भारी जीत पर नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बधाई दी गयी. मौके पर राधेश्याम सहनी, उमाशंकर शर्मा, मो सैफुद्दीन, अमरेंद्र कुमार बारी, सुदर्शन प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, अरविंद पटेल, चंद्रिक किशोर सिंह, डाॅ राजकिशोर सिंह पटेल, भगवान साह, हरेंद्र यादव, सुरेश प्रसाद यादव, राधेश्याम सिंह, मो इबरार, शिव प्रसाद पटेल, विजय यादव ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










