बाजारों में हुई धनवर्षा ,घरों में पहुंचे कुबेर
बाजारों में हुई धनवर्षा ,घरों में पहुंचे कुबेर धनतरेस पर हुआ 3 करोड़ का कारोबार सोना, चांदी से लेकर बरतन तक की लोगों ने की खरीदारी परंपराओं की होड़ में बाजारों में उमड़ी भीड़ फोटो नं-2,3,4गोपालगंज. घर में लक्ष्मी जी आये, कुबेर की धनवर्षा हो, मन में उम्मीद लिए सोमवार को हर कदम बाजारों में […]
बाजारों में हुई धनवर्षा ,घरों में पहुंचे कुबेर धनतरेस पर हुआ 3 करोड़ का कारोबार सोना, चांदी से लेकर बरतन तक की लोगों ने की खरीदारी परंपराओं की होड़ में बाजारों में उमड़ी भीड़ फोटो नं-2,3,4गोपालगंज. घर में लक्ष्मी जी आये, कुबेर की धनवर्षा हो, मन में उम्मीद लिए सोमवार को हर कदम बाजारों में पहुंचा. धनतेरस के साथ ही दीपावली पर्व का शुभारंभ हुआ. परंपराओं के निर्वाह की होड़ में बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार को बाजारों में जहां धन की वर्षा हुई. वहीं घरों में खरीदारी कर विभिन्न वस्तुओं के रूप में लोग कुबेर को लिये घर पहुंचे. सोमवार को घर से लेकर बाजारों तक उत्साह का माहौल रहा.दुकानों में भीड़ रही. सोना ,चांदी के ज्वेलरी ,सिक्के तथा बरतन की खरीदारी लोगों ने जम कर की. देर शाम तक दुकानों में महिला पुरुष खरीदारों का तांता लगा रहा.वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स की हुई जम कर बिक्री धनतेरस के अवसर पर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार भी परवान पर रहा. कार , बाइक , ट्रैक्टर, टेंपो की बिक्री जहां जम कर हुई. वहीं टीवी , कंप्यूटर ,मोबाइल, सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की भी जम कर खरीदारी की गयी. पर्व के उत्साह में कई ऐसे थे जो पहले से ही पसंदीदा गाडि़यों की बुकिंग करा चुके थे. धनतेरस का पर्व लोगों में जहां एक उम्मीद जगा गया वहीं बाजार और व्यवसायियों में रौनक एवं खुशियां भर गया. एक नजर में बिक्री सामान अनुमानित बिक्री सोना 25 लाख चांदी 50 लाख वाहन 155 लाख इलेक्ट्रॉनिक्स 35 लाख अन्य 5 लाख कुल 305 लाख क्या कहते हैं व्यवसायी ” धनतेरस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह रहा जिससे बाजारों में रौनक रही. सोना ,चांदी की दरों में गिरावट के कारण लोगों ने खरीदारी की. जिससे व्यवसायियों में खुशी है. यह पर्व बाजार को एक नया रंग दिया है. मोहन प्रसाद चेंबर ऑफ कॉमर्स ,गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










