जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा

Updated:
विज्ञापन

जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा कुचायकोट. नीतीश कुमार की छवि की बदौलत जदयू ने कुचायकोट में तीसरी बार अपना परचम लहराया है. कुचायकोट के जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा है कि बेहतर बिहार इनके द्वारा बनाया जा सकता है. अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने पिछले दस सालों में जो विकास किया उसे […]

विज्ञापन

जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा कुचायकोट. नीतीश कुमार की छवि की बदौलत जदयू ने कुचायकोट में तीसरी बार अपना परचम लहराया है. कुचायकोट के जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा है कि बेहतर बिहार इनके द्वारा बनाया जा सकता है. अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने पिछले दस सालों में जो विकास किया उसे भी नाकारा नहीं जा सकता है.पप्पू पांडेय ने पिछले एक साल से हर गांव में हर वर्ग के लोगों के साथ चौपाल का आयोजन किया. क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर उसके अनुरूप विकास की योजना बनायी जो काफी कारगर साबित हुआ. जदयू अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया. उपर से कांग्रेस, राजद का समर्थन जदयू का मिलना सबसे बड़ा जीत का फैक्टर बन गया. काली प्रसाद पांडेय के लोजपा से चुनाव लड़ने पर ब्राम्हण वोटरों में बिखराव जरूर हुआ. लेकिन, ब्राह्मणों का एक हिस्सा पप्पू पांडेय के साथ जुड़ा रहा, जो कभी काली पांडेय के साथ रहते थे. आज चुनाव की जीत के साथ बिहार में नीतीश कुमार के अगुआई में सरकार बन रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन