कुचायकोट में टकराव के बीच मना जश्न

Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट में टकराव के बीच मना जश्न फोटो न. 4 – कुचायकोटगोपालगंज. कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में टकराव के बीच जदयू से अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की लगातार चौथी बार जीत होने से जश्न का माहौल है. मतगणना का फाइनल रुझान आते ही कुचायकोट बाजार में समर्थकों का जश्न शुरू हो गया. गुलाल और फूलों […]

विज्ञापन

कुचायकोट में टकराव के बीच मना जश्न फोटो न. 4 – कुचायकोटगोपालगंज. कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में टकराव के बीच जदयू से अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की लगातार चौथी बार जीत होने से जश्न का माहौल है. मतगणना का फाइनल रुझान आते ही कुचायकोट बाजार में समर्थकों का जश्न शुरू हो गया. गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच समर्थकों ने जदयू विधायक का स्वागत किया. इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बतायी. वहीं, विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में न्याय के साथ विकास और सबका साथ, सबका विकास का परिणाम था. विकास के कारण जनता ने लगातार कुचायकोट में अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय को अपना विधायक चुना. इस मौके पर अमलेश चौबे, मुन्ना चौबे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन