अपनों को दें बैंक बचत योजनाओं का तोहफा

Updated:
विज्ञापन

अपनों को दें बैंक बचत योजनाओं का तोहफा संवाददाता, गोपालगंजआप बैंक की बचत योजनाओं के साथ इस दीपावली को खास बना सकते हैं. क्यों न इस बार नयी शुरुआत करें और अपनों को आर्थिक तोहफा दें. बैंक की बचत योजनाओं की खासियत होती है कि ये बाजार के प्रभावों से मुक्त है और निश्चित रिटर्न […]

विज्ञापन

अपनों को दें बैंक बचत योजनाओं का तोहफा संवाददाता, गोपालगंजआप बैंक की बचत योजनाओं के साथ इस दीपावली को खास बना सकते हैं. क्यों न इस बार नयी शुरुआत करें और अपनों को आर्थिक तोहफा दें. बैंक की बचत योजनाओं की खासियत होती है कि ये बाजार के प्रभावों से मुक्त है और निश्चित रिटर्न देता है. साथ ही कठिन परिस्थितियों में खाताधारक धन की निकासी भी कर सकता है. एसबीआइ, यूनियन बैंक, यूको बैंक, पीएनबी सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में विभिन्न बचत खाता और रेकरिंग योजनाएं हैं, जिनमें एफडी के बराबर ब्याज दरों का लाभ ले सकते हैं. बचत योजनाओं के साथ राष्ट्रीयकृत बैंकों के म्यूचुअल फंडों में एसआइपी में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा अब तो बैंकों से भी किसान विकास पत्र खरीदे जा सकते हैं. एसबीआइ के शाखा प्रबंधक राघव पांडेय ने बताया कि लिक्विंड फंड बेहतर निवेश का विकल्प देता है. साथ ही बैंक का एसआइपी भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. अन्य बैंकों की अलग-अलग योजना में निवेश कर आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन