वेतन न मिलने से नियोजित शक्षिकों में आक्रोश
वेतन न मिलने से नियोजित शिक्षकों में आक्रोश मीरगंज. सैकड़ों नियोजित शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिल रहा है. दशहरा तक वेतन भुगतान कर देने का आदेश था. दीपावली में भी वेतन मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. इससे नियोजित शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षा पदाधिकारियों को दो नवंबर तक वेतन वितरित करने […]
वेतन न मिलने से नियोजित शिक्षकों में आक्रोश मीरगंज. सैकड़ों नियोजित शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिल रहा है. दशहरा तक वेतन भुगतान कर देने का आदेश था. दीपावली में भी वेतन मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. इससे नियोजित शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षा पदाधिकारियों को दो नवंबर तक वेतन वितरित करने का टास्क दिया गया था, पर वह भी चुनाव के कारण निष्प्रभावी बन कर रह गया. ऐसे में हथुआ प्रखंड के कुछ शिक्षकों ने शिक्षा सचिव से शीघ्र वेतन भुगतान की गुहार लगायी है. वहीं, उचकागांव प्रखंड में कई शिक्षकों ने बीइओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सेवापुस्तिका पर हस्ताक्षर तथा वेतन फिक्शेसन नहीं करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










