मतदाताओं की जागरूकता से मजबूत हो रहा लोकतंत्र

Updated:
विज्ञापन

मतदाताओं की जागरूकता से मजबूत हो रहा लोकतंत्र रंग लाया जिला प्रशासन की स्वीप कार्यक्रम हर तबके से वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता संवाददाता, कटेयाविधानसभा के चौथे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद जहां प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के बाद राहत की सांस ली, वहीं प्रशासन के लिए यह खबर भी काफी सुखदायी […]

विज्ञापन

मतदाताओं की जागरूकता से मजबूत हो रहा लोकतंत्र रंग लाया जिला प्रशासन की स्वीप कार्यक्रम हर तबके से वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता संवाददाता, कटेयाविधानसभा के चौथे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद जहां प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के बाद राहत की सांस ली, वहीं प्रशासन के लिए यह खबर भी काफी सुखदायी रही कि लगातार मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है. चुनाव आयोग एवं गोपालगंज प्रशासन के प्रयासों का यह परिणाम है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो हम पाते हैं कि पिछले चार चुनावों में भोरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ती देखी जा रही है. हर चुनाव में मतदान प्रतिशत का बढ़ना लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है. आंकड़ों पर गौर करें, तो 2009 के लोकसभा चुनाव में भोरे विधानसभा क्षेत्र में 38.57 प्रतिशत मतदान हुआ था. 2010 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा बढ़ कर 47.89 प्रतिशत का हो गया. लोकसभा चुनाव 2014 में मतदाताओं ने थोड़ी और जारूकता दिखाते हुए प्रतिशत 52.14 कर दिया. इस बार प्रशासनिक प्रयास एवं आयोग की पहल ने इतनी रंग दिखाया कि चौथे चरण के चुनाव में भोरे का मत प्रतिशत बढ़ कर 54 हो गया. ये आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि सरकारी प्रयास तो सफल है ही, साथ ही मतदाताओं की यह जागरूकता लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन