मतगणना की तैयारी शुरू, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारी की समीक्षा आज
मतगणना की तैयारी शुरू, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से तैयारी की समीक्षा आजपोस्टल बैलेट की हो सकती है दुबारा गिनतीसंवाददाता, पटनाबिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के पूर्व ही चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को तैयारी की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी. इसमें सभी जिलों के […]
मतगणना की तैयारी शुरू, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से तैयारी की समीक्षा आजपोस्टल बैलेट की हो सकती है दुबारा गिनतीसंवाददाता, पटनाबिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के पूर्व ही चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को तैयारी की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी. इसमें सभी जिलों के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल होंगे. निर्वाचन विभाग से जिलों को जारी निर्देश में जिलों को मतगणना केंद्र की सुरक्षा से लेकर मतगणन केंद्र के अंदर जाने वाले लोगों के बारे में दिशा-निर्देश दिया गया है. विभागीय अधिकारी ने बताया कि इस बार की मतगणना में पूर्व की अपेक्षा किसी विधानसभा क्षेत्र में अधिक समय लग सकता है. यह इसलिए कि बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट पेपर का उपयोग किया गया है. अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट की संख्या एक हजार के आसपास है. ऐसे में चुनाव परिणाम में पोस्टल बैलेट की अहमियत बढ़ जायेगी. विभागीय अधिकारी ने बताया कि यदि जीत और हार के बीच का अंतर एक हजार मत से कम पर होगा, तो पोस्टल बैलेट की दुबारा गिनती की जायेगी. एक अनुमान के मुताबिक राज्य में इस बार लगभग 60 से 70 हजार पोस्टल बैलेट का उपयोग हुआ है. यदि पोस्टल बैलेट का दुबारा गणना हुआ तो मतगणना का परिणाम आने में देरी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










