हॉकी इंडिया ने वद्यिा स्टोक्स को आजीवन अध्यक्ष नामित किया

Updated:
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने विद्या स्टोक्स को आजीवन अध्यक्ष नामित कियानयी दिल्ली. हॉकी इंडिया ने सोमवार को पूर्व अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को यहां पांचवीं हॉकी इंडिया कांग्रेस में महासंघ की आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया. स्टोक्स अभी हिमाचल प्रदेश की सिंचाई और लोक स्वास्थ्य मंत्री हैं. उन्हें हॉकी इंडिया के संविधान के नियम 5.14 के अनुसार इस […]

विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने विद्या स्टोक्स को आजीवन अध्यक्ष नामित कियानयी दिल्ली. हॉकी इंडिया ने सोमवार को पूर्व अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को यहां पांचवीं हॉकी इंडिया कांग्रेस में महासंघ की आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया. स्टोक्स अभी हिमाचल प्रदेश की सिंचाई और लोक स्वास्थ्य मंत्री हैं. उन्हें हॉकी इंडिया के संविधान के नियम 5.14 के अनुसार इस पद के लिए नामांकित किया गया है. हॉकी इंडिया के संविधान के अनुसार आजीवन अध्यक्ष (केवल एक पद) मानद पद होगा और उसके पास कोई शक्तियां नहीं होगी और वह केवल सलाह दे सकता है. आजीवन अध्यक्ष को कार्यकारी बोर्ड और कांग्रेस की सभी बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा. हॉकी की इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने स्टोक्स को आजीवन अध्यक्ष नामित किये जाने के संबंध में कहा, ‘श्रीमती स्टोक्स का भारतीय हॉकी में योगदान बेजोड़ है और हम सभी वर्षों से इसे देख रहे हैं. उनके अलावा कोई भी अन्य हॉकी इंडिया के आजीवन अध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पायेगा. उनकी प्रशासनिक क्षमताओं से सभी अवगत हैं और मुझे खुशी है कि हमने पांचवीं हॉकी इंडिया कांग्रेस में उन्हें आजीवन अध्यक्ष के पद पर नामांकित किया.’ स्टोक्स 1970 से कांग्रेस की सदस्य हैं और लंबे समय से हॉकी से जुड़ी हुई हैं. वह 1984, 1988, 1995 और 2003 में अब भंग भारतीय महिला हॉकी संघ की अध्यक्ष बनी थी. वे अभी हॉकी हिमाचल की भी अध्यक्ष हैं. उन्हें इससे पहले 2009 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष भी चुना गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन