रोसबर्ग ने मैक्सिको ग्रांप्री जीती
रोसबर्ग ने मैक्सिको ग्रांप्री जीतीमैक्सिको सिटी. निको रोसबर्ग ने मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर और हाल ही में विश्व चैंपियन बने लुइस हैमिल्टन को पछाड़कर फार्मूला वन मैक्सिको ग्रांप्री जीत ली. मैक्सिको में 23 साल में पहली फार्मूला वन रेस में जर्मनी के 30 वर्षीय ड्राइवर ने बाजी मारी, जो इस सत्र की उसकी चौथी […]
रोसबर्ग ने मैक्सिको ग्रांप्री जीतीमैक्सिको सिटी. निको रोसबर्ग ने मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर और हाल ही में विश्व चैंपियन बने लुइस हैमिल्टन को पछाड़कर फार्मूला वन मैक्सिको ग्रांप्री जीत ली. मैक्सिको में 23 साल में पहली फार्मूला वन रेस में जर्मनी के 30 वर्षीय ड्राइवर ने बाजी मारी, जो इस सत्र की उसकी चौथी और कैरियर की 12वीं जीत थी. हैमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे. रोसबर्ग अब चैंपियनशिप रेस में चार बार के चैंपियन फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गये. विलियम्स के वाल्टेरी बोटास तीसरे और रेडबुल के डेनिल के चौथे स्थान पर रहे. रेडबुल के डेनियल रिकियार्डो पांचवें और विलियम्स के फेलिपे मास्सा छठे स्थान पर रहे. फोर्स इंडिया के निको हुल्केनबर्ग सातवें, उनके साथी ड्राइवर सर्जियो पेरेज आठवें, टोरो रोस्सो के मैक्स वर्स्टाप्पेन नौवें और लोटस के रोमेन ग्रोसज्यां दसवें स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










