भाजपा नेता के घर में लाखों की चोरी
भाजपा नेता के घर में लाखों की चोरी गोपालगंज. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के आवास का ताला काट कर चोरों ने 40 हजार रुपये सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है. शहर के बंजारी स्थित ब्रम्हस्थान रोड में अवस्थित भाजपा उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी शुक्रवार की रात अपने गांव कटेया के […]
भाजपा नेता के घर में लाखों की चोरी गोपालगंज. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के आवास का ताला काट कर चोरों ने 40 हजार रुपये सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है. शहर के बंजारी स्थित ब्रम्हस्थान रोड में अवस्थित भाजपा उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी शुक्रवार की रात अपने गांव कटेया के सबेया चले गये थे. इधर, चोर मौका पाते ही छत के रास्ते उनके घर में घुस गये तथा अलमारी में रखे 40 हजार रुपये तथा मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी के आभूषण सहित चार लाख रुपये के गहने तथा अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. भाजपा नेता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










