सक्किों से तौले गये राजेश कुमार सिंह
सिक्कों से तौले गये राजेश कुमार सिंह फोटो – 30 फुलवरिया. हथुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह बुधवार को कई गांवों में सिक्कों से तौले गये. उन्हें बनिया छापर, जटहा, नेरूई, कुसौंधी, भोज छापर एवं बथुआ बाजार में ग्रामीणों ने सिक्कों से तौला. सभी जगहों पर फूलों से सजा हुआ तराजू बनाया […]
सिक्कों से तौले गये राजेश कुमार सिंह फोटो – 30 फुलवरिया. हथुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह बुधवार को कई गांवों में सिक्कों से तौले गये. उन्हें बनिया छापर, जटहा, नेरूई, कुसौंधी, भोज छापर एवं बथुआ बाजार में ग्रामीणों ने सिक्कों से तौला. सभी जगहों पर फूलों से सजा हुआ तराजू बनाया गया था. इसके एक पाले पर राजेश बैठे थे, दूसरे पाले पर सिक्कों को रखा गया था. उन्होंने ग्रामीणों को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने लोगों से हथुआ के विकास के लिए अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर मुखिया परमात्मा सिंह, सुभाष प्रसाद, राम नक्षत्र कुंवर, नूरजहां खातून, शंकर सिंह, देवी शंकर मिश्र आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










