53.32 प्रतिशत पड़े वोट
53.32 प्रतिशत पड़े वोटबक्सर में सबसे अधिक 56 प्रतिशत और पटना में सबसे कम 51.82 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट एक करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाताओं ने 71 महिला प्रत्याशी समेत कुल 808 उम्मीदवारों के लिए वोट किये. संवाददाता, पटनाविधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 50 सीटों […]
53.32 प्रतिशत पड़े वोटबक्सर में सबसे अधिक 56 प्रतिशत और पटना में सबसे कम 51.82 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट एक करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाताओं ने 71 महिला प्रत्याशी समेत कुल 808 उम्मीदवारों के लिए वोट किये. संवाददाता, पटनाविधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 50 सीटों पर करीब 53.32 प्रतिशत वोट पड़े. सबसे अधिक वोट बक्सर जिले में पड़े, जहां 56 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतों का सबसे कम प्रतिशत पटना जिले में रहा. यहां 51.82 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले. पहले और दूसरे चरणों की तरह इस बार भी मतदान करने में पुरुषों से महिलाएं आगे रहीं. 52.50 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 54 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस चरण के मतदान के साथ ही 131 सीटों पर मतदान पूरा हो गया. पिछले दो चरणों के मतदान में दोनों पक्षों के दावों के बीच तीसरे चरण को लेकर भी एनडीए और महागंठबंधन ने अपनी-अपनी जीत के दावे किये.तीसरे चरण की सीटों पर एनडीए और महागंठबंधन की नजरें टिकी रहीं. दोनों इस चरण में बढ़त लेने के लिए दोनों गंठबंधनों ने जोर लगाया था. इस चरण की 50 सीटों में 30 महागंठबंधन की सीटिंग सीटें थीं. इनमें जदयू की 22 और राजद की आठ सीटें हैं, जबकि बाकी 20 सीटों में भाजपा की 19 और एक सीट लोजपा की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय वी नायक ने बताया है कि कहीं भी किसी मतदान केंद्र से कोई अनहोनी की शिकायत की जानकारी नहीं मिली है. इस चरण में राज्यपाल रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, लालू-राबड़ी के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव व मीसा भारती ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डाले. इस चरण में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के अलावा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक, विधानसभा के उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, सत्यदेव नारायण आर्य, हरिनारायण सिंह व ददन यादव कस्मित इवीएम में बंद हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










