पप्पू पांडेय ने मांगा विकास के नाम पर वोट

Updated:
विज्ञापन

पप्पू पांडेय ने मांगा विकास के नाम पर वोटफोटो-24कुचायकोट. चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है. कुचायकोट के निवर्तमान विधायक जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने सोमवार को कुचायकोट प्रखंड की रामपुर खरेया पंचायत के तिवारी खरेया, भोपतापुर, पांडेय खरेया, कर्णपुरा, रघुपटी गांव में डोर- टू- डोर जाकर विकास के नाम […]

विज्ञापन

पप्पू पांडेय ने मांगा विकास के नाम पर वोटफोटो-24कुचायकोट. चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है. कुचायकोट के निवर्तमान विधायक जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने सोमवार को कुचायकोट प्रखंड की रामपुर खरेया पंचायत के तिवारी खरेया, भोपतापुर, पांडेय खरेया, कर्णपुरा, रघुपटी गांव में डोर- टू- डोर जाकर विकास के नाम पर वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के सुशासन और विकास एवं बिहार की समृद्धि के लिए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है. इनके साथ पूर्व मुखिया नारद चौबे, अनिल पांडेय, मुन्ना चौबे, किशोर सिंह, राकेश राम, रामचंद्र राय, सद्दीक मियां तथा बब्लू चौबे मौजूद थे. भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क फोटो-42 – सी ग्रेड में लेना हैगोपालगंज, भाजपा के गोपालगंज विस क्षेत्र के प्रत्याशी सुबास सिंह ने सोमवार को विस क्षेत्र के मनबोध परसौनी, पड़वलीया, नावादा परसौनी गांव में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया. भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील की गयी. बिहार के विकास एवं समृद्ध लोकतंत्र के लिए जंगल राज से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की गयी. इस मौके पर मुखिया ओमप्रकाश सिंह भुट्टो, प्रमोद गुप्ता, दीपक कुमार, मनीष कुमार, रवींद्र यादव आदि शामिल थे.मिथिलेश तिवारी ने गांवों में किया चौपाल – बिना पैसे का हैबैकुंठपुर. भाजपा के प्रत्याशी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को देवकुली कोठी, देवकुली कुंड, मझवलिया, अजबीनगर, गोरेया स्थान, विलारपुर, मंगलपुर में चौपाल लगा कर एक एक मतदाता से वोट की अपील की. इस दौरान भाजपा की नितियों से लोगों को अवगत कराया गया. इनके साथ ग्रामीणों के अलावा कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन