अमिरुल के सीने में मारी गयी थीं दो गोलियां

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा थाने के सनाह गांव के अमिरुल आलम के सीने में दो गोलियां मारी गयी थीं. अपराधियों ने करीब से गोली मारी थी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गोली लगने की बात को स्वीकार किया है. पुलिस के मुताबिक अपराधी मृतक का करीबी होगा. हत्या के दूसरे दिन तक पुलिस कातिल की पहचान […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा थाने के सनाह गांव के अमिरुल आलम के सीने में दो गोलियां मारी गयी थीं. अपराधियों ने करीब से गोली मारी थी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गोली लगने की बात को स्वीकार किया है. पुलिस के मुताबिक अपराधी मृतक का करीबी होगा. हत्या के दूसरे दिन तक पुलिस कातिल की पहचान नहीं कर सकी है.

हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मृतक के कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है. मोबाइल के कॉल सीडीआर को पुलिस निकालने में जुटी है. उधर, नगर थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सोमवार को पुलिस ने शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि पुलिस को कोई खास सबूत हाथ नहीं लगा.

बात दें कि नगर थाने के फतहां चंवर के समीप अपराधियों ने अमिरुल आलम की गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने रविवार को शव बरामद करने के बाद परिजनों के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन