पूर्व सीएम राबड़ी की मां को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

उचकागांवसेलार : कला गांव में शुक्रवार को इलाके के लोगों की भीड़ इकट्ठी थी. प्रबुद्ध लोगों से लेकर दिग्गज तक शामिल थे. मौका था पूर्व सीएम राबड़ी देवी की मां महाराजो देवी को श्रद्धांजलि देने का. उनकी मां के श्राद्धकर्म के बाद श्रद्धांजलि के लिए नेताओं का हुजूम उमड़ा रहा. इस दौरान राबड़ी के भाई […]

विज्ञापन
उचकागांवसेलार : कला गांव में शुक्रवार को इलाके के लोगों की भीड़ इकट्ठी थी. प्रबुद्ध लोगों से लेकर दिग्गज तक शामिल थे. मौका था पूर्व सीएम राबड़ी देवी की मां महाराजो देवी को श्रद्धांजलि देने का.

उनकी मां के श्राद्धकर्म के बाद श्रद्धांजलि के लिए नेताओं का हुजूम उमड़ा रहा. इस दौरान राबड़ी के भाई प्रभुनाथ यादव फफक कर रो पड़े. वहीं, गरीब जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद साधु यादव की आंखें नम हो गयीं.

साथ ही सुबाष यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. हालांकि श्रद्धाकर्म में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नहीं पहुंच सके. मौके पर रामाकांत यादव, मनोज यादव, गजाधर यादव, हरेराम सिंह कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, डॉ कपिल देव सिंह, साधु शरण यादव, संजय चौहान, गजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, योगेंद्र यादव, दरोगा यादव, जिला पार्षद सह भोरे गजद प्रत्याशी दिग्विजय प्रसाद, दिनेश पांडेय, राजेश केशरी आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन