थावे मंदिर की सुरक्षा बीएमपी के हवाले

Updated:
विज्ञापन

थावे मंदिर की सुरक्षा बीएमपी के हवाले डीएम की जांच के बाद बढ़ायी गयी सुरक्षा वाहनों की पार्किंग के लिए तत्काल बोर्ड लगाने का आदेशडीएम ने मंदिर में उपलब्ध व्यवस्था की समीक्षा कीसंवाददाता, थावेथावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन के लिए उमड़नेवाली भक्तों की भीड़ के बीच शुक्रवार को डीएम राहुल कुमार पहुंच गये. […]

विज्ञापन

थावे मंदिर की सुरक्षा बीएमपी के हवाले डीएम की जांच के बाद बढ़ायी गयी सुरक्षा वाहनों की पार्किंग के लिए तत्काल बोर्ड लगाने का आदेशडीएम ने मंदिर में उपलब्ध व्यवस्था की समीक्षा कीसंवाददाता, थावेथावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन के लिए उमड़नेवाली भक्तों की भीड़ के बीच शुक्रवार को डीएम राहुल कुमार पहुंच गये. डीएम ने मंदिर की सुरक्षा से लेकर पेयजल, शौचालय, मंदिर की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. डीएम के पहुंचते ही मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी. थावे मंदिर की सुरक्षा की कमान बीएमपी के जवानों ने संभाल ली है. डीएम ने पेजयल के लिए लगाये गये पानी टैंकर को एक और टैंकर सप्तमी से लेकर दसमीं तक के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया. डीएम ने मंदिर कैंपस में वाहनों को देख नाराजगी जतायी तथा पूजा भर मंदिर परिसर में वाहनों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया. उन्होंने पार्किंग स्थल पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक बरदाश्त नहीं की जा सकती है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने डीएम से स्पष्ट किया कि बीएमपी के जवान मंदिर परिसर के अलावा चौक पर, रहसु मंदिर, वन क्षेत्र में भी तैनात हैं, ताकि भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो. इस मौके पर एसडीओ मृत्युंजय कुमार, बीडीओ मिनू कुमारी, सीओ अनिल भूषण आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन