53.7 हजार मतदाता पहली बार करेंगे वोटिंग
53.7 हजार मतदाता पहली बार करेंगे वोटिंगगोपालगंज में युवा मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक संवाददाता, गोपालगंजबिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गोपालगंज जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में एक नवंबर को वोट डाले जायेंगे. एक नवंबर को अपनी पसंद के प्रत्याशी चुनने का सपना 53 हजार 750 युवा मतदाताओं का पूरा हाेने जा […]
53.7 हजार मतदाता पहली बार करेंगे वोटिंगगोपालगंज में युवा मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक संवाददाता, गोपालगंजबिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गोपालगंज जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में एक नवंबर को वोट डाले जायेंगे. एक नवंबर को अपनी पसंद के प्रत्याशी चुनने का सपना 53 हजार 750 युवा मतदाताओं का पूरा हाेने जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 सितंबर, 2015 तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गये हैं. इन मतदाताओं को अगले सप्ताह तक मतदाता परची भी मिल जायेगी. ऐसे तो जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष युवा मतदाताओं से महिला युवा मतदाताओं की संख्या कम है, लेकिन गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में पुरुष युवा मतदाताओं की तुलना में लगभग 13 सौ महिला मतदाता अधिक हैं.पहली बार वोट करनेवाले मतदाताओं की संख्या विधानसभा क्षेत्र का नाम पुरुष महिला अन्य कुल 99 बैकुंठपुर 4517 3291 2 7810100 बरौली 4274 2651 0 6925101 गोपालगंज 5011 6377 1 11389102 कुचायकोट 6062 5189 5 11256103 भोरे 5287 3790 1 9078104 हथुआ 3717 3573 2 7292कुल 28868 24871 11 53750
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










