दिखावा नहीं, ठोस कार्रवाई करें पीएम : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दादरी की घटना के मद्देनजर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि दिखावे की नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी चयनात्मक भूलने की समस्या से पीड़ित हैं. वह यह भूल गये […]

विज्ञापन

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दादरी की घटना के मद्देनजर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि दिखावे की नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी चयनात्मक भूलने की समस्या से पीड़ित हैं. वह यह भूल गये हैं कि वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और सवा सौ करोड़ नागरिकों के जीवन की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है.

सुरजेवाला ने कहा क्या दादरी की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने यूपी के मुख्यमंत्री से बात की थी ? क्या प्रधानमंत्री राष्ट्र को यह बतायेंगे कि उन्होंने अपने मंत्री महेश शर्मा के खिलाफ क्या कार्रवाई की ? दूसरे मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की ?

उन्होंने भाजपा नेता संगीत सोम या साध्वी प्राची और अन्य नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की ? सुरजेवाला ने कहा कि वह चुनिंदा तौर पर भूल जाते हैं कि महाराष्ट्र में भाजपा सरकार है, जहां गुलाम अली का कंसर्ट रद्द हुआ है

और सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर स्याही पोती गयी. जदयू नेता शरद यादव ने भी प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि वह क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई देने में तत्पर रहते हैं, लेकिन दादरी की घटना पर काफी विलंब से बोल रहे हैं. यादव ने दादरी की घटना को तालिबानी कार्रवाई करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन