चुनाव से पहले दुर्गापूजा व मुहर्रम की चुनौती
चुनाव से पहले दुर्गापूजा व मुहर्रम की चुनौती दशमी को प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारीमुहर्रम को लेकर अभी से ही थानों को किया गया अलर्टसंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव से पहले के पर्व-त्योहार पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा इस महीने के आखिरी हफ्ते में दुर्गापूजा व मुहर्रम के त्योहार हैं. चुनावी मौसम में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाये […]
चुनाव से पहले दुर्गापूजा व मुहर्रम की चुनौती दशमी को प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारीमुहर्रम को लेकर अभी से ही थानों को किया गया अलर्टसंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव से पहले के पर्व-त्योहार पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा इस महीने के आखिरी हफ्ते में दुर्गापूजा व मुहर्रम के त्योहार हैं. चुनावी मौसम में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने के मकसद से पुलिस प्रशासन को हर कदम सावधानी और सतर्कतापूर्वक उठाने की जरूरत है. एसपी निताशा गुड़िया ने त्योहारों के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाये रखने के लिए जरूरी हर कदम समय रहते उठाने का तमाम अफसरों को निर्देश दिया है. एसपी ने कहा कि जिला पुलिस बल के साथ ही चुनावी फोर्स भी डेरा डाल चुका है. शांति-व्यवस्था के लिए अर्धसैनिकों बलों का भी उपयोग किया जायेगा. दुर्गापूजा के पंडाल व मुहर्रम के ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. लाउडस्पीकर बजाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी जरूरी है. मुहर्रम कमेटी व पूजा समिति के लाइसेंसधारियों के अलावा 10 लोगों की सूची देनी पड़ेगी, जिनकी थानावार मीटिंग की जायेगी. रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. दुर्गापूजा के दूसरे दिन यानी दशमी को हर हाल में प्रतिमाओं का विसर्जन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










