रोनाल्डो ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता गोल्डन बूट अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

रोनाल्डो ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता गोल्डन बूट अवार्डनयी दिल्ली. स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड के लिए खेलनेवाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूरोप के पिछले घरेलू सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिए मंगलवार को रिकॉर्ड चौथी बार गोल्डन बूट अवार्ड प्रदान किया गया. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी चार […]

विज्ञापन

रोनाल्डो ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता गोल्डन बूट अवार्डनयी दिल्ली. स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड के लिए खेलनेवाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूरोप के पिछले घरेलू सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिए मंगलवार को रिकॉर्ड चौथी बार गोल्डन बूट अवार्ड प्रदान किया गया. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी चार बार यह अवार्ड नहीं जीत सका था. रोनाल्डो ने ला लीगा के पिछले सत्र में 35 मैच खेलते हुए 48 गोल किये थे. रियाल मेड्रिड के लिए खेलते हुए रोनाल्डो का यह तीसरा गोल्डन बूट अवार्ड है. रियाल के अलावा वह इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 2007-08 सत्र में भी गोल्डन बूट जीत चुके हैं. रोनाल्डो अपनी मां और बेटे के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचे. रियाल के कोच राफेल बेनित्ज और क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो भी अवार्ड समारोह के दौरान उपस्थित थे. रोनाल्डो हाल ही में रियल के लिए सर्वाधिक गोल करनेवाले सर्वकालिक खिलाड़ी भी बने. उन्होंने दिग्गज राउल गोंजालेज के 324 गोलों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. रोनाल्डो ने अवार्ड समारोह में कहा, ‘मेरे खेल कैरियर का एक सुनहरा क्षण है. चौथी बार गोल्डन बूट अवार्ड लेना मेरे लिए सम्मान की बात है. मेरे लिए इस ट्रॉफी के बहुत मायने हैं और मेरी मदद के लिए मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों का शुक्रगुजार हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन