दल्लिी के खिलाफ सेहवाग रन बनाने को बेताब
दिल्ली के खिलाफ सेहवाग रन बनाने को बेताबनयी दिल्ली. पिछले मैच में बोनस अंक लेकर उत्साह से ओतप्रोत दिल्ली रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के गुरुवार से शुरू हो रहे अगले चरण में हरियाणा का सामना करेगा. हरियाणा की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग कर रहे हैं, जिन्होंने इसी सत्र में नयी टीम से जुड़ने का […]
दिल्ली के खिलाफ सेहवाग रन बनाने को बेताबनयी दिल्ली. पिछले मैच में बोनस अंक लेकर उत्साह से ओतप्रोत दिल्ली रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के गुरुवार से शुरू हो रहे अगले चरण में हरियाणा का सामना करेगा. हरियाणा की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग कर रहे हैं, जिन्होंने इसी सत्र में नयी टीम से जुड़ने का फैसला किया था. अपने कैरियर की शुरुआत से लेकर पिछले सत्र तक दिल्ली की तरफ से खेलनेवाले सेहवाग फिरोजशाह कोटला की पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं. दिल्ली को हालांकि उम्मीद है कि इशांत शर्मा की अगुवाईवाला उसका आक्रमण इस विस्फोटक बल्लेबाज पर अंकुश लगाने में सफल रहेगा. नजफगढ़ में जन्में सेहवाग ने इस सत्र के शुरू में दिल्ली का साथ छोड़ कर हरियाणा की तरफ से खेलने का फैसला किया. उन्होंने दिल्ली में युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने के उद्देश्य से यह निर्णय किया था. दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में तीन अंक गंवाये थे, लेकिन इशांत की टीम में वापसी से वह अगले मैच में विदर्भ को 10 विकेटों से हरा कर बोनस सहित सात अंक हासिल करने में सफल रहा था. कोटला पर खेले गये इस मैच में इशांत ने 47 रन देकर नौ विकेट लिये थे. अब तीसरे मैच में ही दिल्ली को अपने पसंदीदा स्टार बल्लेबाज सेहवाग का सामना करना पड़ेगा, जिन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ अभी तक खेले गये एकमात्र मैच में 92 रन बनाये थे. हरियाणा ने पहली पारी में बढ़त हासिल नहीं करने के कारण महाराष्ट्र से तीन अंक गंवाये थे, लेकिन उस मैच में उसके लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी रहे. सेहवाग ने सत्र के शुरू में अपनी फॉर्म दिखायी, जबकि हिमांशु राणा ने 157 रनों की जबर्दस्त पारी खेली. मध्यम गति के गेंदबाज आशीष हुडा और ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने भी दो-दो विकेट लिये. गेंदबाजी हालांकि हरियाणा के लिए चिंता का विषय होगी क्योंकि पिछले मैच में महाराष्ट्र ने उनके खिलाफ पहली पारी में 570 रन बना दिये थे. इस बीच दिल्ली के बल्लेबाजों ने भी शुरू में फॉर्म दिखायी है. कप्तान गौतम गंभीर पिछले दोनों मैचों में नर्वस नाइंटीज (राजस्थान के खिलाफ 93 और विदर्भ के खिलाफ 96 रन) के शिकार बने. वह निश्चित तौर पर अब शतक बनाने के लिए बेताब होंगे. दिल्ली की पिछले मैच में जीत में हालांकि इशांत ने अहम भूमिका निभायी. उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट लिये. इससे विदर्भ की टीम दूसरी पारी में 98 रन पर आउट हो गया था. उनकी उपस्थिति से निश्चित रूप से दिल्ली की टीम का मनोबल बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










