17 सीटों के प्रत्याशी तय करने में छूट रहा वाम ब्लॉक का पसीना
17 सीटों के प्रत्याशी तय करने में छूट रहा वाम ब्लॉक का पसीना भाकपा-माले ने बलरामपुर से महबूब आलम, जबकि भाकपा ने बरूराज से त्रिवेणी तिवारी को चुनाव मैदान में उताराचौथे व पांचवे चरण के लिये अपने कोटे के 10 उम्मीदवारों की सूची आज जारी करेगी माकपा संवाददाता, पटनासीपीआई, सीपीएम और भाकपा-माले को अपने 17 […]
17 सीटों के प्रत्याशी तय करने में छूट रहा वाम ब्लॉक का पसीना भाकपा-माले ने बलरामपुर से महबूब आलम, जबकि भाकपा ने बरूराज से त्रिवेणी तिवारी को चुनाव मैदान में उताराचौथे व पांचवे चरण के लिये अपने कोटे के 10 उम्मीदवारों की सूची आज जारी करेगी माकपा संवाददाता, पटनासीपीआई, सीपीएम और भाकपा-माले को अपने 17 प्रत्याशियों की सूची जारी करने में पसीना छूट रहा है. पिछले एक सप्ताह से तीनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में जारी करने की बात तो कर रही है, किंतु अब-तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. चौथे और पांचवें चरण के लिये उम्मीदवारों के नाम घेषित न होने से दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है. इस बीच भाकपा-माले ने बलरामपुर सीट पर महबूब आलम को, जबकि भाकपा ने बरूराज से त्रिवेणी तिवारी को चुनाव मैदान में उतारने की धोषणा की है. माकपा को 10, भाकपा-माले को छह और सीपीआई को एक सीट के लिये प्रत्याशी घोषित करना है. 17 सीटों पर तीनों वाम दल जिताऊ उम्मीदवार ही देना चाह रहें हैं. फिलहाल तीनों दल जिताऊ उम्मीदवार के चयन को ले कर माथा-पच्ची कर रही है, हालांकि माकपा सचिव अवधेश कुमार ने शुक्रवार को चौथे व पांचवे चरण के लिये अपने कोटे के 10 उम्मीदवारों की सूची जारी करने की बात कही है. भाकपा-माले और भाकपा अपने हिस्से की सात सीटों के उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन बाद ही घोषित करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










