स्वेतलाना को साहत्यि का नोबेल

Updated:
विज्ञापन

स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल स्टाकहोम : बेलारुस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को वर्ष 2015 का नोबेल साहित्य पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गयी. स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के लिए 67 वर्षीय स्वेतलाना को इस पुरस्कार से नवाजा. स्वेतलाना ने चश्मदीदों के […]

विज्ञापन

स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल स्टाकहोम : बेलारुस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को वर्ष 2015 का नोबेल साहित्य पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गयी. स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के लिए 67 वर्षीय स्वेतलाना को इस पुरस्कार से नवाजा. स्वेतलाना ने चश्मदीदों के हवाले से चेरनोबिल परमाणु हादसा और द्वितीय विश्वयुद्ध का भावनात्मक पक्ष पेश करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी. उनकी कृतियों का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ और वह कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुईं. हालांकि ‘रुसी ‘ भाषा में लिखीं उनकी विवादित पुस्तकें उनके अपने देश में प्रकाशित नहीं हुईं और लेखिका ने इसे ‘‘धीरे-धीरे बढ़ता सेंसरशिप” बताया. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 12 अक्तूबर को होगी. औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को स्टाकहोम और ओस्लो में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन