10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा आज से

Updated:
विज्ञापन

10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा आज से जिला माध्यमिक परीक्षा समिति . बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए टेस्ट देना अनिवार्य नौवीं के छात्र-छात्राएं भी देंगे द्वितीय सावधि की परीक्षादो पालियो में होगी परीक्षा, स्कूलों को मिला निर्देश फेल होनेवाले छात्र मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं होंगेहोमसेंटर होगी परीक्षा, आधा घंटा पहले […]

विज्ञापन

10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा आज से जिला माध्यमिक परीक्षा समिति . बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए टेस्ट देना अनिवार्य नौवीं के छात्र-छात्राएं भी देंगे द्वितीय सावधि की परीक्षादो पालियो में होगी परीक्षा, स्कूलों को मिला निर्देश फेल होनेवाले छात्र मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं होंगेहोमसेंटर होगी परीक्षा, आधा घंटा पहले पहुंचें परीक्षार्थी फोटो न.1 संवाददाता, गोपालगंज जिला माध्यमिक परीक्षा समिति के अंतर्गत 10वीं और नौवीं की टेस्ट परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. हाइस्कूलों में नौवीं की दूसरी सावधि और 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा होगी. पहली पाली में 10वीं और दूसरी पाली में नौवीं की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर विषयवार कार्यक्रम शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है. नौ अक्तूबर से शुरू होनेवाली परीक्षा 16 अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से प्रथम पाली रखा गया है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से 3.15 तक चलेगी. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जिला माध्यमिक परीक्षा सचिव उमेश चंद्र ने बताया कि सभी स्कूलों को परीक्षा निर्धारित समय पर कराने का निर्देश दिया गया है. शहर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की. वहीं, जादोपुर के रामरतन शाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर मिश्र व सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जादोपुर में छात्र – छात्राओं को परीक्षा के लिए जानकारी दी गयी. परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी 10वीं और नौवीं की टेस्ट परीक्षा में छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इस परीक्षा में पास नहीं होनेवाले छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते. इसलिए परीक्षा को लेकर छात्र – छात्राओं ने तैयारी शुरू कर दी है. बोर्ड की परीक्षा के पहले ली जानेवाली टेस्ट परीक्षा सभी छात्रों को देना अनिवार्य किया गया है. परीक्षा का समय प्रथम पाली – सुबह 10 बजे से 12.15 तक दूसरी पाली – दोपहर 1 बजे से 3.15 जक 10वीं की पहली पाली में होगी परीक्षा तिथि पहली पाली नौ अक्तूबर गणित 10 अक्तूबर सभी ऐच्छिक विषय, अर्थशास्त्र, उच्च गणित, संगीत, गृह विज्ञान12 अक्तूबर सामाजिक विज्ञान 13 अक्तूबर द्वितीय भारतीय भाषा, संस्कृत/राष्ट्रभाषा 15 अक्तूबर विज्ञान 16 अक्तूबर अंगरेजी नौवीं की दूसरी पाली में होगी परीक्षा तिथि दूसरी पालीनौ अक्तूबर हिंदी/उर्दू 12 अक्तूबर विज्ञान 13 अक्तूबर अंगरेजी 14 अक्तूबर संस्कृत/राष्ट्रभाषा 15 अक्तूबर गणित 16 अक्तूबर सामाजिक विज्ञान क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी हाइस्कूलों में नौ अक्तूबर से 10वीं व नौवीं की परीक्षाएं शुक्रवार से लेने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा कदाचारमुक्त कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है. परीक्षा में फेल होनेवाले छात्र मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते. अशोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज (फोटो न. 2 )

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन