लालू ने अब पीएम को कहा नरभक्षी

Updated:
विज्ञापन

लालू ने अब पीएम को कहा नरभक्षी फोटो संख्या : 36- राजद अध्यक्ष ने की चार संभायें – बोले, ये जगलराज-2 नहीं मंगलराज-2 – आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा प्रतिनिधि, दलिसंहसराय/विद्यापतिनगर/मोरवा/पटोरी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अब पीएम नरेंद्र मोदी को नरभक्षी कहा है. इससे पहले लालू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी […]

विज्ञापन

लालू ने अब पीएम को कहा नरभक्षी फोटो संख्या : 36- राजद अध्यक्ष ने की चार संभायें – बोले, ये जगलराज-2 नहीं मंगलराज-2 – आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा प्रतिनिधि, दलिसंहसराय/विद्यापतिनगर/मोरवा/पटोरी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अब पीएम नरेंद्र मोदी को नरभक्षी कहा है. इससे पहले लालू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी करार दिया था. सरायरंजन की कांचा की सभा में लालू प्रसाद ने अपने भाषण के दौरान ये बात कहीं. उन्होंने कहा कि कौन दूध पिया है, जो आरक्षण को खत्म कर देगा. हम बिहार के बाद दिल्ली भी जीतेंगे. जिस तरह से रेल को चमकाया. वैसे ही बिहार को चमकायेंगे. राजद अध्यक्ष ने जिले में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया. इससे पहले दुधपुरा हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों को राजद अध्यक्ष ने संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ही उनकी निशाने पर रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे को लागू करना चाहती है. पिछड़े व दलितों के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है. फांसी पर लालू चढे़गा, लेकिन ऐसा कतई नहीं होने देेगा. लोकसभा चुनाव में कालाधन वापस लाने व महंगाई कम करने का लालच देकर वोट हासिल कर लिया. इस बार सावधान रहना है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और मुस्लिम का नाम लेकर भाजपा हमें डराती है, लेकिन जब वह पाकिस्तान गये थे, तो वहां के नेता और लोगों ने हथेली पर उठा लिया. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमति शाह को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि जेल में खराब बात सीख कर आये हैं, लेकिन वह खुद बतायें कि उन्हें क्यों जेल जाना पड़ा?जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए लालू ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाना है. बिहार चुनाव को पलासी युद्ध से तुलना करते हुए कहा कि यह देश की दिशा तय करेगा. एनडीए की ओर से उनके शासन काल को जंगल राज 2 की संज्ञा दिये जाने पर उन्होंने कहा कि यह मंडल राज 2 है. संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन