सड़क बनते ही आयी दरार, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

सड़क बनते ही आयी दरार, हंगामा निर्माण कंपनी पर लगाया घटिया सामग्री लगाने का आरोपफोटो-31थावे. सड़क बनने के साथ ही दरार आने से उग्र हुए बाजार के लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया. बाजार के लोगों का आक्रोश तब फूटा जब सड़क में चारों तरफ दरार आ गयी. बाजार के लोगों का आरोप था कि […]

विज्ञापन

सड़क बनते ही आयी दरार, हंगामा निर्माण कंपनी पर लगाया घटिया सामग्री लगाने का आरोपफोटो-31थावे. सड़क बनने के साथ ही दरार आने से उग्र हुए बाजार के लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया. बाजार के लोगों का आक्रोश तब फूटा जब सड़क में चारों तरफ दरार आ गयी. बाजार के लोगों का आरोप था कि थावे ओवरबृज का निर्माण करा रही इरकॉन कंपनी यहां संपर्क मार्ग बना रही थी, जो पीसीसी निर्माण होने के क्रम में जगह – जगह घटिया निर्माण कार्य कराये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. व्यवसायियों का कहना था कि कंपनी घटिया सामग्री का उपयोग कर जैसे – तैसे लूट मचा रही है. इस सड़क से भारी गाड़ियों का आना-जाना बना रहता है, जिसमें सड़क मजबूत होने की जरूरत है. व्यवसायियों ने सड़क के पुनर्निर्माण कराने की मांग की है. इस मौके पर रामनाथ प्रसाद गुप्ता, डॉ यासीन आदि लोग प्रदर्शन में शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन