सपा ने जारी की 79 उम्मीदवारी की नयी सूची

Updated:
विज्ञापन

सपा ने जारी की 79 उम्मीदवारी की नयी सूची लालू के दामाद तेजप्रताप पहले और दूसरे चरण में नहीं आयेंगे चुनाव प्रचार मेंसपा प्रदेश अध्यक्ष को फंसाने की साजिश : नंदा संवाददाता,पटनाराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दामाद तेजप्रताप यादव बिहार विधानसभा के पहले और दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में बिहार नहीं आयेंगे़ समाजवादी पार्टी […]

विज्ञापन

सपा ने जारी की 79 उम्मीदवारी की नयी सूची लालू के दामाद तेजप्रताप पहले और दूसरे चरण में नहीं आयेंगे चुनाव प्रचार मेंसपा प्रदेश अध्यक्ष को फंसाने की साजिश : नंदा संवाददाता,पटनाराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दामाद तेजप्रताप यादव बिहार विधानसभा के पहले और दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में बिहार नहीं आयेंगे़ समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें सांसद तेज प्रताप यादव का नाम शामिल नहीं है़ सपा के राज्य सभा सदस्य व बिहार प्रभारी किरणमय नंदा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि बाकी तीन चरण में चुनाव प्रचार में वे शामिल हो सकते है़ं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की चुनावी सभा 11 अक्तूबर को भभुआ में होगी़ 12 अक्तूबर को यूपी के सीएम अखिलेश यादव की तीन चुनावी सभा होगी़ वे औरंगाबाद, करगहर व गोह में चुनावी सभा करेंगे़ उन्होंने कहा कि बिहार इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव को फंसाने की साजिश की गयी है़ चुनाव में सपा की मजबूती को देखते हुए फंसाने की साजिश रची गयी है़ सपा प्रदेश अध्यक्ष पर जिस समय पैसा लेने का आरोप लगाया गया है़ उस समय पार्टी के चुनाव लड़ने को लेकर कोई चर्चा नहीं थी़ ऐसे में टिकट को लेकर पैसा लेने का मामला नहीं बनता है़ उन्होंने कहा कि कोर्ट से उसे न्याय मिला है़ संवाददाता सम्मेलन में रघुनाथ झा, प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू, विकास यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे़ जदयू से बेटिकट हुए सपा से लड़ेंगे चुनावश्री नंदा ने तीसरे, चौथे व पांचवें चरण के चुनाव के लिए 79 प्रत्याशियों की सूची जारी की़ जदयू से बेटिकट हुए कई विधायक सपा से चुनाव लड़ेंगे़ जदयू के राजेश सिंह वाल्मीकिनगर, गौतम सिंह मांझी, शालीग्राम यादव हरलाखी, गुड्डी चौधरी रून्नी सैदपुर, मो़ इजहार अहमद गौड़ाबराम से चुनाव मैदान में है़ं सपा ने मसौढ़ी(सु) से सेवानिवृत आइएएस अधिकारी पंचम लाल और फुलवारी शरीफ (सु) से उदय मांझी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. तीसरे चरण में मांझी से गौतम सिंह, तरैया रणविजय सिंह, छपरा राय ममता कुमारी, सोनपुर सीता सरोजनी, लालगंज केदारनाथ प्रसाद, राजापाकर(सुरक्षित)अमोध कुमार पासवान, अस्स्थावां किरण देवी, इस्लामपुर इंजीनियर धर्मेंद्र यादव, हिलसा रामाश्रय सिंह, मोकामा देवनारायण सिंह, बख्तियारपुर संतोष कुमार, बांकीपुर अजय यादव, कुम्हरार शत्रुघ्न प्रसाद, पटना साहिब इमरानुल होदा, फतुहा सतीश कुमार, मनेर अमरनाथ पाल, बिक्रम जीतेंद्र पासवान, भोजपुर रंजीत कुमार, बड़हारा राघवेंद्र प्रताप सिंह, अगिआंव(सुरक्षित) बंदना देवी, तरारी इंदूभूषण सिंह, जगदीशपुर उदय शंकर सिंह, शाहपुर सुभाषचंद्र यादव, ब्रह्मपुर सुनील चतुर्वेदी, बक्सर सूरज यादव व राजपुर(सुरक्षित) छेदीलाल राम उम्मीदवार है़ं चौथे चरण में सुगौली से मुमताज अहमद, नरकटिया मदन प्रसाद यादव, केसरिया अतीक अहमद खान, कल्याणपुर मनोज कुमार, पिपरा भाग्यनारायण प्रसाद यादव, चिरैया अविनाश सिंह, शिवहर अजीत कुमार झा, रिगा तजीउद्दीन हैदर खान, परिहार सम शहनवाज, बाजपट्टी मो़ अशफाक, सीतामढ़ी अर्जुन खिरहर, बेलसंड श्खुशनंदन राय, नौतन संजय कुशवाहा, लौरिया शंभु तिवारी, बेतिया शंभु गुप्ता, सिकटा धर्मेश वर्मा, गायघाट देवेंद्र प्रसाद यादव, सकरा सतीश पासवान, कुढ़नी मृत्युजंय यादव, बरूराज अजय कुमार, पारू आलोक यादव, साहेबगंज बसावान भगत, मुजफ्फरपुर माजिद खान, बैकुंठपुर सौकत अली, बरौली राजेश कुमार सिंह, कुचायकोट इंजीनियर कुशवाहा, भोरे(सुरक्षित)ललन मांझी, सिवान सुमन कुमार, जीरादेई राणा प्रताप सिंह, रघुनाथपुर मो़ चांद, दरौंदा शैलेंद्र कुमार यादव, गोरियाकोठी सुरेंद्र सिंह यादव व महाराजगंज से मानिक चंद्र राय को प्रत्याशी बनाया है़पांचवें चरण में बेनीपट्टी से मो़ अख्तर हुसैन, खजौली रामकुमार धुझार, बाबूबरही उमाकांत यादव, बिस्फी मो़ औसफ, मधुबनी मो़ नैयर आजम, राजनगर(सुरक्षित) पावश कुमार पासवान, झंझारपुर रूपनारायण झा, फुलपरास रामकुमार यादव, लौकहा सुरेंद्र प्रसाद यादव, अररिया साद अहमद, पूर्णिया नीरज कुमार सिंह, बेनीपुर एम जफर इमाम, हायाघाट विनोद कुमार पंकज व जाले से माे़ मुजीब रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन